हरगांव। कोतवाली देहात के धरनाग नेवादा गांव में बृहस्पतिवार रात आई आंधी के दौरान एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गांव निवासी सुनीता देवी (35) देर रात आई आंधी और बारिश में अपने घर के टिन शेड को ठीक कर रही थीं।
टिन ठीक करते हुए अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। वह टिन के साथ ही नीचे गिर गईं। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।