फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक से गिरी महिला व दुधमुंही की ट्रक से कुचलकर जान गई

Sun, 19 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया कस्बे में नेशनल हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला व दुधमुंही बच्ची की पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में महिला का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खीरी के मदनपुर निवासी सुनील कुमार (28) गिरंट की रहने वाली अपनी चचेरी बहन अर्चना (22) व उनकी पांच माह की बच्ची को लेकर शनिवार शाम किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। अटरिया कस्बे में नई बाजार के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से अर्चना और उनकी बच्ची हाईवे पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कुचलकर अर्चना व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। अटरिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों को सूचित किया है। परिजन लखीमपुर से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें