फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। एक नवविवाहिता को पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरगांव के जलालीटोला निवासी कुलसुम पुत्री रियासत का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया।
दहेज में बाइक आदि की मांग की जा रही थी। कुलसुम का कहना है कि उसकी छह माह पूर्व पिसावां निवासी इसरार के साथ शादी हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ननद, जेठ, सास व ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। आठ दिन पूर्व पिटाई की।
विज्ञापन

उसके जेवर छीन लिए और पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने हरगांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें