फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से फटा सिलेंडर, दीवार दरकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते ही रिसाव के कारण आग भड़क गई। गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे घर की दीवार चटक गई। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग सुरक्षित हैं। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली इलाके के मदनापुर गांव निवासी मुन्नीलाल की पत्नी गुरुवार सुबह खाना बनाने जा रही थी। गैस चूल्हा जलाने के लिए उसने माचिस जलाई। जैसे ही जलती तीली गैस चूल्हे में लगाई, वैसे ही रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। महिलाओं ने आग बुझाने की कोशिश की।
शोर मचाते हुए घर से बाहर भागीं। इस बीच चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। जलते गैस सिलेंडर को बालू आदि डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर की आग और भड़क गई। इस पर सभी लोग वहां से बाहर आ गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जलता गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। गांव में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने से घर की दीवार दरक गई। हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें