फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लक्ष्य से काफी पीछे रह गई गेहूं की खरीद, मात्र 12 फीसदी हुई

Fri, 14 Jun 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गेहूूं की खरीद प्रक्रिया जिले में बेदम हो गई है। शासन ने जिले में एक लाख 50 हजार मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए 174 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनके माध्यम से खरीद की जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष 19,020 एमटी ही गेहूं खरीदा जा सका है। यह लक्ष्य का मात्र 12.68 फीसदी ही है। जबकि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में दो दिन में लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन

गेहूं के खरीद के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में 174 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनके मार्फत खरीद की जा रही है, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते जो लक्ष्य गेहूं खरीद का शासन की ओर से दिया गया है। वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। 12 जून तक एक लाख 50 हजार एमटी गेहूं खरीद के सापेक्ष 19,020.07 एमटी गेहूं खरीदा जा सका है। जो लक्ष्य का 12.68 फीसदी ही है। किसानों के अनुसार खुले बाजार में गेहूं का रेट अधिक होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आ रहे हैं। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहते हैं।

2,783 किसानों से की गई खरीद
174 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पीसीएफ के सर्वाधिक 86 केंद्र हैं। जबकि पीसीयू के 40, खाद्य विभाग के 23, भारतीय खाद्य निगम के 14, यूपीएसएस के आठ और मंडी समिति के तीन गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। 12 जून तक 2,783 किसानों से गेहूं खरीदा गया। हालांकि, इस दिन किसी भी केंद्र पर गेहूं नहीं खरीदा गया। इन्हें 4,333.17 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। पीसीएफ संस्था ने सर्वाधिक 6154.65 एमटी गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गेहूं खरीदा गया है उसका सुरक्षित भंडारण कराया गया है। अभी 15 जून तक खरीद की तिथि है। प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान इसमें शामिल हों।

- रतन कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें