फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो किया वायरल

Fri, 14 Jun 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रामकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दबंगों ने अगवा कर लिया। जिसके बाद उसको बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने इसका एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जिस दिन घटना हुई उसी दिन मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी नरेश राठौर ने बताया कि वह बीते दो जून को थाना क्षेत्र के ही एक मिर्जापुर गांव में ट्यूबवेल पर दोपहर करीब तीन बजे नहाने के लिए गया था। इस दौरान वहां आदर्श, शिवम ठाकुर, आशीष अकेला व करन मिश्रा आ गए। सभी उसे गाली देने लगे, विरोध पर सभी उसे वहां से अगवा कर ले गए। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। दबंगों ने अवैध असलहे के दम पर उसको पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसकी वीडियो भी बनाई गई।
पिटाई करने के बाद पीड़ित को छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह घर चला आया। उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिसपर रामकोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक रामकोट बलवंत शाही ने बताया कि पीड़ित ने जो प्रार्थना पत्र दिया था, उस संबंध में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की गई थी। मेडिकल भी कराया गया था। एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया था। उस समय पीड़ित ने किसी वीडियो का जिक्र नहीं किया था। यदि ऐसा कोई वीडियो यह देते हैं तो इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें