फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, ओपीडी में आए दो हजार मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथालॉजी के बाहर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज एक्सरे के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हु - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। होली के बाद अचानक मौसम में आए परिवर्तन से संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में बदन दर्द, उल्टी बुखार व दस्त के मरीजों की अचानक संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में इस समय ओपीडी में करीब दो हजार मरीज रोजाना आ रहे है। होली से पहले इनकी संख्या डेढ़ हजार के करीब रहती है। चिकित्सक गर्मी बढ़ने से आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

होली से पहले मौसम ठंडा था तो जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम थी। ओपीडी में डेढ़ हजार के करीब मरीज आते थे। होली के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। अब तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है। गर्मी की आहट से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में इस समय ओपीडी में करीब दो हजार मरीज रोजाना आ रहे है।
इन मरीजों में अधिकतर मरीज उल्टी, दर्द, बुखार, बदन दर्द व एलर्जी के शामिल है। इसके पीछे चिकित्सक मौसम को जिम्मेदार मान रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम काफी गर्म रहेगा। इसलिए एलर्जी के अधिक केस आने की संभावना रहेगी। अन्य बीमारियां भी फैलेंगी। इसकी वजह से अस्पताल में अब मरीजों की संख्या बढ़ने से हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव हो रहा है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। गर्मियों में ताजे भोजन का सेवर करें। तेज धूप में निकलने से बचे। अगर निकलते है तो सिर पर कपड़ा डाल लें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। पानी जितना हो सके उतना पिएं। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बाजार के पेय पदार्थ पीने से बचे। घर पर फलों का स्वाद लें। बाहरी खानपान से भी परहेज करें।
मच्छरों से बचने के लिए आसपड़ोस रखें सफाई
डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि अब धीरे-धीरे मच्छरों का प्रकोप फैलने लगा है। आने वाले दिनों में मच्छरों की भरमार हो जाएगी। जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियां फैलेंगी। इसलिए अपने आसपड़ोस को साफ रखें। कहीं पर भी गंदे पानी का जमाव न होने दें। घर पर मच्छरदानी का उपयोग करें। कूलर में नियमित पानी बदलते रहें। बच्चों को भी मच्छरों के प्रकोप से बचाएं। तेज धूप निकलने से कुछ लोगों को धूप से एलर्जी होती है।
जांच सेंटरों पर भीड़
जिला अस्पताल में इस समय अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व सिटी स्कैन के लिए अधिक भीड़ जुट रही है। मंगलवार को यहां पर मरीजों की काफी अधिक संख्या नजर आई। इससे मरीजों को अपनी जांच करवाने में काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से कई मरीजों के अल्ट्रासांउड नहीं हो पाए। इससे यह मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। बेहतर तरीके से इलाज दिया जा रहा है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें