पुराने सीतापुर के बाशिंदे दो दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कारण यह है कि कजियारा टंकी का वाल्ब खराब होने के कारण वाटर सप्लाई बंद है। ऐसे में बाशिंदों को पेयजल के लिए निजी साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे करीब तीस हजार की आबादी प्रभावित है।
मालूम हो कि पुराने सीतापुर में कजियारा टंकी के वाल्ब में तकनीकी खराब आ गई है। इससे वॉटर सप्लाई बंद हो गई है। टंकी के ऊपर पानी नहीं चढ़ पा रहा है। सोमवार की शाम को काफी देर तक बाशिंदों ने पानी का इंतजार किया। जब सप्लाई नहीं आई तो उन्होंने इसकी जानकारी की तो पता चला कि टंकी में खराबी आ गई है।
इसके बाद नगरपालिका में शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन, अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में बाशिंदों को पेयजल के लिए दिक्कतें हो रही हैं। बाशिंदें निजी साधनों से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। बाशिंदों का कहना है कि टंकी से सप्लाई आनी बंद हो गई है। अगर जल्द ही इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो परेशानी बढ़ जाएगी। वही टंकी के पास खुले में पानी बह रहा है।