फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शारदा-सरयू का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

Fri, 17 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गश्त करता बचाव दल । संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शारदा और सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी धीरे-धीरे किनारों पर खेती योग्य जमीनों को काट रहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि 24 घंटे में बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इस वजह से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ना संभावित है।
विज्ञापन


रेउसा निवासी मायाराम, संतोष, ऊदल, इंदल आदि ने बताया कि जो टीले कभी सूखे नजर आते थे, वह अब पानी में डूब गए हैं। यदि इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा और बैराजों से डिस्चार्ज जारी रहा तो जल्द ही बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। जिला प्रशासन बाढ़ पर नजर बनाए है। बचाव दल भी तैनात है। जलस्तर में वृद्धि पर लगातार निगरानी की जा रही है।

बिसवां के तहसीलदार अनिल कुमार राम ने बताया कि अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन लगातार गांवों के लोगों से संपर्क बनाए है। लेखपाल व कानूनगो को भी नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें