फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच सेमी. घटा जलस्तर, बहाव में कटे गांवों के रास्ते

Sat, 27 Jul 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। शुक्रवार को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इससे बाढ़ का खतरा टलता नजर आया। लेकिन दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। खेत-खलिहान पानी में डूबे हैं। बहाव में कई गांवों के रास्ते कट गए हैं। इससे फिसलन के कारण आवागमन खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील के रामपुर मथुरा इलाके में बह रही सरयू नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। शुक्रवार को लगातार सातवें दिन जलस्तर में पांच सेमी की कमी दर्ज की गई। अब जलस्तर 117.45 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में कमी आने के साथ ही लोगों की समस्याएं कुछ कम हुईं हैं, लेकिन कटान से मुसीबत बढ़ गई है। खेत-खलिहान पानी में डूबे हैं। आवागमन के रास्तों पर कीचड़ कम हुआ है लेकिन फिसलन बढ़ने से आवाजाही बाधित है।

इन इलाकों में बढ़ा खतरा
बाबा कुटी, अखरी व अंगरौरा गांव के ग्रामीण रामनरेश व लोटन का कहना है पानी कम होने के बावजूद दिक्कतें बढ़ी हैं। सुरक्षित स्थानों पर गए लोगाें को बमुश्किल गुजारा हो पा रहा है। अभी बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए कुछ लोग तटबंध पर ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


कटान को धीमा करने का कर रहे प्रयास
रतनगंज में भी नदी कटान कर रही है। सिंचाई विभाग ने स्टड निर्माण कर कटान को धीमा करने का प्रयास किया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि कटान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 10 करोड़ की बाढ़ परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें