फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, सो रही महिला की मौत

विज्ञापन
लहरपुर के बेहडा कोदहारा गांव में गिरी कच्ची दीवार। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की शाम को सोते समय परिवार पर कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में सो रही महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति, बेटे और पौत्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम ने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के बेहड़ा कोदहारा निवासी लौंगा (45) अपने पति प्रहलाद, बेटा राज (15), पौत्र आयुष (4) गुुरुवार की शाम को घर में पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। छप्पर कच्ची दीवार पर रखा था। शाम को सोते समय अचानक कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभराकर सो रहे परिवार के लोगों पर ढह गया। सभी लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, मौके पर ही लौंगा की मौत हो गई, अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि पहले हुई बारिश की वजह से दीवार के कमजोर होने की वजह से हादसा हुआ है। एसडीएम लहरपुर ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मृतका के आश्रितों को चार लाख रुपए की सरकारी सहायता राशि की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें