फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता वैन लोगों को करेगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता वैन शुक्रवार को रवाना हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराने की अपील की।
विज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसे लेकर एक मतदाता वैन शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से रवाना हुई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह वैन जिले के प्रत्येक गांव में जाएगी। इसके जरिए लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही वोट करने की अपील भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अगर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो सूची में अवश्य बढ़वा लें। इस समय अभियान चल रहा है। इसका फायदा उठाएं। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर जानकारी ली जा सकती है। इस मौके पर एडीएम रामभरत तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा सहित बीएसए अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें