फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई वायरल लोड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हेपेटाइटिस के वायरल लोड की जांच अब जिला अस्पताल में ही होगी। अमर उजाला ने वायरल लोड की जांच ठप होने की प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मशीन सही करवाते हुए जांच शुरू करवा दी है। शुक्रवार को 10 मरीजों के सैंपल लैब में जांच के लिए लगाए गए हैं। दो दिन बाद जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बेहटा विकासखंड के सोनसरी गांव में हेपेटाइटिस के 96 मरीज एक साथ मिले है। शुरुआत में इनकी जांच कार्ड के जरिये हुई थी।
हेपेटाइटिस की पुष्टि के लिए वायरल लोड की जांच का सैंपल लिया गया है। इस सैंपल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने में करीब 20 दिन लग जाएंगे, जबकि जिला अस्पताल में ही वायरल लोड जांच की सुविधा उपलब्ध है। रिजेंट है व माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती है। इसके बावजूद मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने जिला अस्पताल में ठप हेपेटाइटिस की जांच की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर अस्पताल में जांच फिर से शुरू कर दी गई है। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में वायरल लोड की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें