फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहनों के फिटनेस शुल्क में 20 गुना तक बढ़ोतरी

Thu, 04 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। वाहनों की फिटनेस का खर्च अब 20 गुना तक बढ़ गया है। शासन के आदेश पर संभागीय परिवहन विभाग ने फिटनेस फीस की नई दरें लागू कर दी हैं। इसके साथ ही फिटनेस खत्म होने पर जुर्माना भी फीस के बराबर देना होगा। 20 साल से अधिक पुराने ट्रक और यात्री बस पर सबसे ज्यादा 28 हजार रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन

जिले में संभागीय परिवहन विभाग में करीब 5.60 लाख वाहन पंजीकृत हैं। यहां एक दिन में फिटनेस के 90 स्लॉट हैं, इन्हें आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। वाहनों की निर्धरित समय पर फिटनेस होती है, जिसकी फीस निर्धारित है। अब शासन ने फिटनेस फीस और फिटनेस खत्म होने पर फीस के बराबर जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। नए नियम के मुताबिक अगर भारी यात्री एवं माल वाहन की फिटनेस समय से नहीं कराई गई तो उस पर फिटनेस फीस 28 हजार और इतना ही जुर्माना भी लगेगा, तभी वाहन की फिटनेस हो पाएगी। अभी तक तीन पहिया व हल्के यात्री एवं माल वाहनों की फिटनेस फीस 600 रुपये, भारी माल एवं यात्री वाहनों की 800 रुपये थी।
15 वर्ष पुराने होने पर तीन पहिया व हल्के यात्री एवं माल वाहनों की फिटनेस फीस 1000 और भारी माल एवं यात्री वाहनों की 1200 रुपये फीस थी। व्यावसायिक वाहनों की आठ साल की अवधि तक हर दो साल बाद फिटनेस करानी होती है, जबकि इससे ज्यादा पुरानी होने पर हर साल फिटनेस जांच होती है। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने वाहनों की फिटनेस फीस में बढ़ोतरी की है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। शुल्क के बराबर ही जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें