फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विधायक का पुतला फूंकने पर भीम आर्मी व पुलिस में झड़प

Thu, 04 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के बयान से आक्रोशित भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बुधवार को अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर लालबाग चौराहे तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक ज्ञान तिवारी का पुतला फूंकने की कोशिश की। इसे रोकने को लेकर मौजूद पुलिस कर्मियों की भीम आर्मी के पदाधिकारियों से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन

मौजूद पुलिस कर्मियों ने जब विधायक का पुतला छीन लिया तो आक्रोशित भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालबाग चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राकेश राजवंशी ने कहा कि विधायक ज्ञान तिवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी को नीले कबूतर कहकर संबोधित किया हैं।
इस बयान से न केवल संगठन का अपमान हुआ वरन सामाजिक सौहार्द को भी ठेस पहुंची है। पदाधिकारियों ने मांग की कि विधायक को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने कहा कि सेवता विधायक सेवता विधान सभा क्षेत्र में संविधान विरोधी राजनीति को खड़ा करना चाहते हैं। वह क्षेत्र में ईमानदार सरकारी कर्मचारियों, दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपमानित करने, उत्पीड़न करने का काम कर रहे है। सेवता विधायक की इस संविधान विरोधी साजिश के खिलाफ आजाद समाज पार्टी लगातार आवाज बुलंद करती रहेंगी। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव किशोर, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संतोष सिंह, मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण जाटव, मंडल सचिव भीम आर्मी डॉक्टर सरोज कुमार, भीम आर्मी जिला संयोजक राकेश राजवंशी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें