फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष वर्षा ने संभाला कार्यभार

Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इनरव्हील क्लब का वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष उर्वशी अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल को कॉलर एवं पिन पहनाकर कार्यभार सौंपा। वर्षा अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए क्लब को सेवा कार्यों के जरिये नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सरिता अग्रवाल (सचिव), सुनीता अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नीलम धवन (उपाध्यक्ष), नीरू अग्रवाल (आईएसओ), उर्वशी अग्रवाल (आईपीपी) और अंजू गुप्ता (एडिटर) हैं। इस अवसर पर क्लब द्वारा अनुकरणीय सेवा कार्य भी किए गए। चार जरूरतमंद बालिकाओं को उनके पूरे शैक्षणिक वर्ष की फीस दी गई। इसके अलावा गौरी बाल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के लिए एक पेडेस्टल फैन और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए 15 पौधे भेंट किए गए। मंच संचालन अंजू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मीना गुप्ता, इंदु रतन, प्रीति चंद्रा, प्रीति, शोभना मेहरोत्रा, प्रतिमा शाह, वसुधा श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें