फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रखी गई वैक्सीन

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन स्टोर के बाहर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिले में कोरोना वैक्सीन के आने के बाद उसकी सुरक्षा सख्त कर दी गई। यह उसी तरह से है जैसे चुनाव के दौरान ईवीएम की सुरक्षा की जाती थी। ठीक वैसे ही वैक्सीन डंप स्थलों की किलेबंदी कर दी गई है। वैक्सीन जहां रखी गई है, उन स्टोर्स पर पूरी गार्द लगाई गई है। 24 घंटे वैक्सीन को हाई सिक्योरिटी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान भी भारी पुलिस व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल में जहां पर कोरोना वैक्सीन रखी गई है, वहां पर एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल व चार सिपाही लगाए गए हैं। यह पुलिस गार्द 24 घंटे वैक्सीन की निगरानी करेगी। गुरुवार को कई जगह वैक्सीन पहुंचा दी गई है। इन सभी केंद्रों पर भी पुलिस गार्द रहेगी। एक दारोगा, तीन से चार सिपाही, होमगार्ड आदि की ड्यूटी रहेगी।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि वैक्सीन की सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पूरी गार्द रहेगी। ट्रांसपोर्टिंग के समय भी पुलिस टीम वैक्सीन की सुरक्षा में लगाई गई है। वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए सरकार ने विशेष वैन उपलब्ध कराई है, लेकिन वैक्सीन को उस विशेष वैन के बजाय सरकारी सूमो गाड़ी से भेजा गया है। सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल से वैक्सीन को विशेष वैन (गाड़ी) के बजाय सूमो गाड़ी से भेजा गया। जब इस बारे में मौजूद एक जिम्मेदार से पूछा गया तो बताया कि विशेष वैन (गाड़ी) में सुरक्षा कर्मियों के बैठने की जगह नहीं थी, जिसके चलते उसे सूमो से भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें