शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नौ मार्च को सीतापुर के नैमिषारण्य पहुंचेंगे और परमार्थ धाम आश्रम में रात्रि प्रवास करेंगे। दस मार्च को सिधौली में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के लिए समर्थन जुटाएंगे और संत-महंतों से मुलाकात कर पदुका पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
नौ मार्च को नैमिष पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दस मार्च को सिधौली में करेंगे सभासंवाद न्यूज एजेंसी सीतापुर। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 नौ मार्च को सीतापुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वह यहां नैमिषारण्य के परमार्थ धाम आश्रम में रात्रि प्रवास करेंगे। वह रायबरेली से उन्नाव के बांगरमऊ में पादुका पूजन के बाद मल्लावां, माधोगंज होते हुए नैमिषारण्य पहुंचेंगे। वहां स्थानीय संतों महंतों से मिलेंगे। साथ ही पादुका पूजन होगा।
रात्रि प्रवास के बाद वह दस मार्च को सिधौली में एक सभा को संबोधित कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह सभी को गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के बारे में बताएंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य लखनऊ में इस आंदोलन के शंखनाद से पूर्व इस आशय का समर्थन जुटाना है।