फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मुंह कूंचकर हत्या

Sat, 13 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ठेले पर मिठाई बेचता है। गांव के पास पंच पीर शाह मेले में उसने ठेला लगा रखा था। बताते हैं कि शुक्रवार रात को उसका बेटा (15) ठेले पर ही था। करीब आधी रात के बाद वह अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र का शव पेट के बल पड़ा था। उसकी पैंट व बेल्ट गले में कसी हुई थी।

मुंह ईंट से बुरी तरह कूंचा गया था। शरीर के नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे, जिससे उसके संग कुकर्म की आशंका भी जताई जा रही है। वह कक्षा चार का छात्र था। एसओ आलोक राव का कहना है कि किशोर की हत्या की गई है, लेकिन अभी तक उसके परिवारीजनों ने हत्या का केस दर्ज नहीं कराया है। गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दुष्कर्म को लेकर उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले में हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें