फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रालियां खाई में पलटी, चालकों की मौत

विज्ञापन
सीतापुर के तंबौर में कठूरा के पास पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। धान लेकर मंडी जा रही दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां शुक्रवार की रात बेकाबू होकर खाई में पलट गईं। हादसे में दोनों ट्रैैक्टरों के चालकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा वाहनों के द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रेउसा थाना क्षेत्र के सेवता व खरौहां से शुक्रवार की रात सेवता निवासी रामदीन (40 वर्ष), खरौहां निवासी दुर्गेश (28 वर्ष) ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर लखीमपुर मंडी बेचने जा रहे थे। बताया जाता है कि सूनसान सड़क को देखते हुए रात में दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। तंबौर के कठूरा के पास एक दूसरे को ओवरटेक करते समय धान से लदी दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेकाबू हो गईं और इसके बाद खाई में पलट गईं।
हादसे में दोनों चालक ट्रॉली के नीचे दब गए। ट्रैक्टर पर बैठा सेवता निवासी उबेद (16 वर्ष) घायल हो गया। हादसे की सूचना तंबौर पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे चालकों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर क्रेन मंगवाई गई। क्रेन आने के बाद ट्रॉली को हटाकर धान के बोरों के नीचे दबे रामदीन और दुर्गेश को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी तंबौर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों में दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले रामदीन अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी दो साल पहले ही की थी। हादसे में दूसरे मृतक दुर्गेश की शादी पिछले साल ही तंबौर थाना क्षेत्र के पचुरखी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें