फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकृत डॉक्टर के हो रहा था अल्ट्रासाउंड, सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग व तहसील प्रशासन की टीम ने सोमवार को नर्सिंग होम व डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। छापे में एक केंद्र पर पंजीकृत चिकित्सक की गैर मौजदूगी में अल्ट्रासाउंड हो रहा था। इस पर उस सेंटर को सील कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राजशेखर, उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने नगर के एसके नर्सिग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। यहां पर पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिले।, दूसरा कोई चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कर रहा था। यह चिकित्सक टीम को देखते ही फरार हो गया।
यहां पर कोविड प्रोटोकाल का पालन भी नहीं किया जा रहा था, न ही केंद्र का संचालन पीएनडीटी एक्ट के मानक के अनुरूप हो रहा था। मानक पूरा न होने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान वहां मौजूद मरीजों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की आशा बहुओं के द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम में भेजा जाता है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ ने अधीक्षक को इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। कहा कि जिन मरीजों से पैसे लिए गए हैं, उन्हें वापस कराया जाए। अल्ट्रासाउंड कराने आई महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें