फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते 13 पकड़े, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। जहांगीराबाद कस्बे में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन ने सोमवार को अभियान चलाया। इसमें 13 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। कई घरों में निर्धारित क्षमता से अधिक लोड मिला। अभियान के दौरान अफरातफरी मची रही। उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि 23 घरों के कनेक्शन की जांच की गई। जिसमें सात घरों में बिजली चोरी हो रही थी। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दो घरों में बिजली बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए। इसके बावजूद कनेक्शन जोड़कर बिजली जलाई जा रही थी। चार घरों में चोरी से कनेक्शन की भार क्षमता से अधिक बिजली का उपभोग किया जा रहा था। 10 कनेक्शन सही पाए गए है।
जेई ने बताया कि जैसे ही कस्बे में जांच की जानकारी लोगों को हुई वैसे ही अवैध तरीके से बिजली जलाने वालों में खलबली मच गई। लोग अपने तारों और केबल को हटाने लगे। जिसका परिणाम यह हुआ कि जहां ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ रहा था, वह एकाएक कम हो गया। एसडीओ शिवेंद्र मोहन ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें