फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा/सीतापुर। थाना थानगांव इलाके में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। युवक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थानगांव क्षेत्र के गोलोक कोडर मजरा दुर्गापुरवा गांव निवासी पप्पू लाल (35), विक्रम (32), सुब्बा (30) एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार रात बहराइच जिले के मांझा बसावन बेनी गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी बहराइच की तरफ से सीतापुर ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सीतापुर-बहराइच मार्ग पर गैस एजेंसी और गोलोक पुलिस चौकी के बीच बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पप्पू व विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुब्बा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। एसओ फूलचंद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें