फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/सदरपुर। शहर कोतवाली पुलिस व सदरपुर पुलिस ने एक-एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई फायरिंग के मामले में शहर के रामनगर मोहल्ला निवासी कल्लू वांछित चल रहा था। एसपी आरपी सिंह ने इस अपराधी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। इसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी।
रविवार को कल्लू को पुलिस ने बहुगुणा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी तमंचा व एक कारतूस भी बरामद की गई है। इसको सिविल लाइन चौकी प्रभारी ऋषभ यादव ने टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। इस पर 20 हजार इनाम घोषित था। 14 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि कल्लू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ सदरपुर रनवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के शिवपुर देवरिया गांव निवासी बाबूराम लोनिया को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह कई महीने से वांछित चल रहा था। यह गैंगेस्टर के मामले में वांछित था। इसके ऊपर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। अभियुक्त के पास एक देशी अद्धी व दो कारतूस बरामद की गई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें