फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत दो डेंगू की चपेट में

Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : Images
विज्ञापन
जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब डेंगू से ग्रसित दो और मरीज सामने आए हैं। दोनों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसी के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 87 से बढ़कर 89 हो गई है। परिवारों की माने तो यहां पर डॉक्टरों ने दो दिन का वक्त महज रिपोर्ट आने में ही बीता दिया।
विज्ञापन


मछरेहटा के ग्राम अकबरपुर निवासी दीपक (25) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया तो डॉक्टर ने डेंगू का संदेह जताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट देखी। यहां की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की।

दीपक की प्लेटलेट्स 46000 बताई गई हैं। इसी तरह से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली मंडी निवासी राजू की पुत्री शशि देवी (17) भी बुखार से पीड़ित है। शशि को भी प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पैथालॉजी में शशि देवी में डेंगू होने की पुष्टि हुई। शशि की प्लेटलेट्स 45000 के करीब हैं। मरीजों के तीमारदारों की मानें तो दो दिन बाद डेंगू की पुष्टि की गई, उसके बाद दोनों मरीजों को डेंगू वार्ड में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें