फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

Wed, 05 Oct 2016 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
अक्तूबर में पड़ रही तेज गर्मी से बुधवार को लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार शाम मौसम के करवट लेते ही तेज बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ हवा चलने से मौसम में तब्दीली आई और तापमान भी नीचे गिरा। फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद रही। बारिश से किसान भी खुश नजर आए। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह आसमान एकदम साफ था। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी सितम ढा रही थी। बढ़ते तापमान व धूप से लोग बुरी तरह बेचैन थे। वहीं पिछले कई दिनों से मौसम के तीखे तेवरों ने लोगों को और बेहाल कर रखा था। इसी बीच दोपहर करीब 3:30 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

कुछ देर बाद तेज हवा चलने लगी। इसी बीच शाम 4.30 बजे काली घटाओं ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। एकाएक हुई बारिश से लोग भी भीग गए। हालांकि तपिश से बेहाल लोगों को काफी सुकून मिला। बारिश के साथ चली हवा से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश का सिलसिला रुक-रुककर देर रात तक चलता रहा। उधर, तेज धूप से मुरझा रही धान व गन्ने की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई। इस लिहाज से किसान भी बारिश से बेहद खुश नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। अगले चौबीस घंटो में जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें