रेउसा (सीतापुर)। रेउसा और थानगांव इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रेउसा के शिवपुरी निवासी वकील (30) रेउसा से घर पैदल जाते समय बहराइच मार्ग पर बीआरसी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना देने के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। युवक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद उसे रेउसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रेउसा के मूरतपुर निवासी लवकुश अपने रिश्तेदार कमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर रेउसा आए थे। वापस घर जा रहे थे, इसी बीच बिसवां मार्ग ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूूसरी ओर बाराबंकी जिले के थाना घुंघटेर इलाके के दक्खिनपुरवा निवासी अनिल विश्वकर्मा अपनी बेटी की दवा लेकर वापस जा रहे थे। इस बीच थानगांव क्षेत्र में मियापुरवा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।