फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर/पिसावां (सीतापुर)। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पिसावां इलाके में बाइक की टक्कर से सात साल की बालिका की जान चली गई। कमलापुर इलाके में हाईवे पर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के महमदपुर निवासी सहीना (7) पुत्री सिराजुद्दीन बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी, इस बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ ले लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बालिका की मौत हो गई।
कमलापुर इलाके में बरईजलालपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मृतक ने लाल रंग की शर्ट व हल्की काली पैंट पहन रखी थी। एसओ कमलापुर मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, प्रधान समेत तीन घायल
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बस की टक्कर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रधान समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लहरपुर इलाके में सीतापुर मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के निकट बस ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लच्छन नगर की ओर से आ रही बालू लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस व कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मूडी खेड़ा प्रधान इशरत व दो अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें