फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो की मौत, 11 बीमार

Thu, 20 Oct 2016 11:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक सफाई कर्मी व अधेड़ की डेंगू से मौत हो गई है। जबकि बीडीओ और लेखपाल समेत 11 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनमें छह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अन्य का इलाज लखनऊ समेत अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 183 से बढ़कर 195 हो गई है। अटरिया के ग्राम अंबरपुर निवासी राम सूरत (47) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।

सिधौली में जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। प्लेटलेट्स 12 हजार बची थी। गुरुवार को राम सूरत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मोहल्ला ऑफिसर कॉलोनी निवासी बबलू कश्यप सफाई कर्मी था। उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। उसकी प्लेटलेट्स 25 हजार थी। उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर गुरुवार को बबलू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेरठ जिले की सुजाता देवी (28) यहां सदर तहसील क्षेत्र के ऐलिया में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। पांच दिन पहले सुजाता को बुखार आया। डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी मकसूबुल प्यारे खां के पुत्र मंसूर अली (14) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई है। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी सरवन की पत्नी सविता देवी (45) को भी डेंगू हुआ है। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।

शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी उमेश की पत्नी पूनम देवी (25) भी डेंगू से पीड़ित हैं। मछरेहटा के ग्राम बनतलिया निवासी ज्ञानेंद्र (22), शहर के मोहल्ला बिजवार निवासी मनमोहन (28), बिसवां के जहांगीराबाद निवासी कनिका विश्वास (42) को भी डेंगू हुआ है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।

इसके अलावा लहरपुर के ग्राम मझिगवां निवासी बोध प्रकाश की पत्नी चुन्नी देवी (38), शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी श्याम जी गुप्ता, तामसेनगंज निवासी उमंग मेहरोत्रा को भी डेंगू हुआ है। इन मरीजों का इलाज प्राइवेट डॉक्टरों से कराया जा रहा है। इसके अलावा मिश्रिख विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी हेमंत यादव (35) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें