फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि जनपद खीरी के थाना निघासन, ग्राम बुद्धापुरवा निवासी गुलशन यादव और जनपद खीरी थाना नीमगांव के ग्राम कैमाखुर्द निवासी सहदेव उर्फ सोनू को इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से एक बाइक, दो फोन, एक पर्स, 20 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड व एक वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ग्रामीणों से छल पूर्वक रुपये जमा कराते थे। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें