फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चालक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया। जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेलहरा निवासी ट्रैक्टर चालक राजेश (40) पुत्र बिहारी अपने साथी विनोद के साथ बुधवार को गन्ना बेचने फर्रकपुर आया था। लौटते समय बेलहरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में पलट गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को निकलवाया। तब तक चालक राजेश ने दम तोड़ दिया था। जबकि घायल विनोद सिंह को सीएचसी ऐलिया लाया गया। एसओ इमलिया सुल्तानपुर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें