फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
कोतवाली देहात इलाके गोला मार्ग पर बरबटापुर के पास हुए हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिवारीजन - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुुर)। कोतवाली देहात इलाके में अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान से लौट रहे 45 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, एक श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नौव्वा नेवादा गांव के लोग फर्रुखाबाद गए थे। बुधवार को सभी ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर वापस आ रहे थे। कोतवाली देहात इलाके में सीतापुर-गोला मार्ग पर बरबटापुर के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में पलट गई, ट्रॉली में 45 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुुकार मच गई।
ट्रैक्टर चालक नौव्वा नेवादा गांव निवासी सुंदरलाल (40) नीचे दब गए। काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। हादसे में एक और श्रद्धालु विजय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी लोग बाल-बाल बच गए, सभी को छिटपुट चोटें आई हैं, लेकिन सभी सामान्य है। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सुंदरलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय का इलाज चल रहा है। फिलहाल डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें