फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एसडीएम ने नहीं दी परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण में विलंब हो रहा है। जिले में तीन तहसीलों से एसडीएम ने अपने यहां के कॉलेजों की रिपोर्ट नहीं दी है। इस वजह से इन तहसीलों के कॉलेजों का डेटा फीड नहीं हो पा रहा है। इससे केंद्र के निर्धारण में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के केंद्र निर्धारण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में जिले की सात तहसीलों के एसडीएम को अपने तहसील के कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम कॉलेज पहुंचकर कॉलेज का भवन, फर्नीचर, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाओं को परखेंगे।
उसके बाद वह अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को देंगे। एसडीएम की इस रिपोर्ट को ऑनलाइन फीड किया जाएगा। फिर शासन की तरफ से इस जानकारी के आधार पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सभी एसडीएम को नौ दिसंबर तक अपने यहां के कॉलेजों की जांच करके रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर महोली, सिधौली, बिसवां व सदर तहसीलों की रिपोर्ट आ गई है। इन रिपोर्टों को ऑनलाइन फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि मिश्रिख, महमूदाबाद व लहरपुर तहसील से रिपोर्ट नहीं आई है। इसकी वजह से शासन को सूचना भेजने में देरी हो रही है। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि सभी कॉलेजों की जांच हो गई है। एसडीएम अपने इलाके के कॉलेजों की जांच करके रिपोर्ट दे रहे हैं। कुछ तहसीलों से अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें