फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल हो गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुआ है। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक से टकराकर दो और लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के सलारपुर गांव निवासी दिलशाद पुत्र इश्तियाक अपनी बहन जुल्फी (17), आजाद (18) पुत्र जसीम, आयशा (8) पुत्री इश्तियाक के साथ शुक्रवार की रात बाइक से सवार होकर बन्नी खरेला जा रहे थे। इस बीच तालगांव इलाके में देवरिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन मौके पर ही दिलशाद, जुल्फी व आजाद की मौत हो गई। वहीं आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक से टकराकर दूसरी बाइक पर सवार तालगांव के नरेंद्र व राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। कोतवाल तालगांव ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें