फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन कांवड़ियों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/थानगांव/तम्बौर (सीतापुर)। हादसों में तीन कांवड़ियों की जान चली गई। लहरपुर इलाके में घर लौट रहा एक किशोर कांवड़िया ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कुचल गया।
विज्ञापन

घायल कांवड़िया को सीएचसी पहुुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं करंट की चपेट में आने से एक अन्य कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि तम्बौर इलाके में भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक कांवड़िया की मौत हो गई।
रेउसा थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी सियाराम का 13 वर्षीय पुत्र मोहित छोटी कांवड़ लेकर काशी गोला गोकर्णनाथ गया था। वहां जलाभिषेक कर वह अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बरम बाबा देव स्थान के पास कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जलपान व विश्राम के लिए रुकी थी। विश्राम के बाद मोहित ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा।
तभी पैर फिसलने से वह गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर रूप से घायल मोहित को उसके साथियों ने सीएचसी लहरपुर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
थानगांव निवासी परमेश का पुत्र शुभम (18) कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ गया था। वह साथी कांवड़ियों के साथ लखीमपुर खीरी में रात्रि विश्राम के लिए रुका था।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे बजाने के लिए बड़े जनरेटर की भी व्यवस्था थी। इस जनरेटर का सप्लाई तार कहीं ट्रॉली से टच हो गया। इससे ट्रॉली के पास खड़े कांवड़िया शुभम की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रेउसा इलाके के भिठना फर्र निवासी जगमोहन का पुत्र रामू (30) शनिवार को गांव के कई लोगों के साथ रतनगंज के पास शारदा नदी में जल भरकर गोला गोकर्णनाथ मंदिर गया था।
जहां से रविवार रात को जल चढ़ाकर अपने पिता जगमोहन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहा था। तम्बौर में लहरपुर मार्ग पर खुनखुन पुरवा मजरा रिहार के पास रामू ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

रामू को सीएचसी तंबौर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें