फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में तीन जख्मी

Sun, 01 Jan 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
नशे में धुत एक कार चालक ने शनिवार देर रात दो रिक्शा चालक व ठेला चालक को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार एक खंभे से जा टकराने के बाद रुक गई। हादसे में रिक्शा चालक, पूड़ी विक्रेता समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। ठेला चालक की पत्नी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
दुर्गापुरवा सरदार फार्म निवासी शिव शंकर (42) पुत्र भवानदीन व उसकी पत्नी जीआईसी चौराहे के पास पूड़ी का ठेला लगाते हैं।

शनिवार देर रात ठेले के पास महोली निवासी रिक्शा चालक परसादी (50) व बबलू खाना खा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार लालबाग की ओर से निकली और दोनों रिक्शा चालक, शिव शंकर को टक्कर मारकर एक खंभे से जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद घबराया कार चालक व उसके साथी भाग निकले। खबर पाते ही वहां पुलिस पहुंच गई। घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां परसादी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में शिव शंकर की पत्नी निर्मला भी बाल-बाल बच गई। पुलिस का कहना है कि कार कब्जे में ले ली गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें