महोली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र महोली में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हाईवे पर नेरी के निकट दो बाइकों की आमने सामने भिड़त हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक बाइक पर टिपकापुर गांव निवासी दीन दयाल (50) व दूसरी बाइक पर रमुआपुर निवासी राहुल (26) सवार था। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं हरदोई जिले के भैसईं गांव निवासी सुशील अपने बेटे तनु के साथ बाइक से बड़ागांव जा रहे थे। कंटीली के निकट दोनों हादसे का शिकार हो गए। उधर से गुजर रहीं आप नेता ने सीएचसी महोली में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सुशील की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।