फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए दाखिल चार नामांकन पत्रों में से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने गुरुवार को नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। इस प्रकार अब भाजपा और सपा सहित तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 3891 मतदाता नौ अप्रैल को करेंगे। इसके लिए 20 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए भाजपा, सपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी नामांकन जांच में वैध पाए गए थे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार का निर्दलीय प्रत्याशी देव शंकर ने अपना पर्चा वापस ले लिया। नामांकन वापसी के पहले दिन 23 मार्च को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया था।
इस प्रकार अब भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान, सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव और निर्दलीय अरुण कुमार चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डीएम और एसपी की ओर संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। नौ अप्रैल को 20 बूथों पर मतदान होना है। सभी 19 ब्लॉक मुख्यालयों को बूथ बनाया गया है। संबंधित मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत दफ्तर के नेहरू हॉल में मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या तय है। 3891 मतदाता हैं, जो मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सांसद, विधायक के साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, निकायों के सभासद मतदाता हैं।
भाजपा-सपा के बीच सिमटी लड़ाई
कई जिलों में सपा प्रत्याशी की ओर से नामांकन वापस लेने की सूचना के साथ जिले में भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गईं थी कि यहां भी सपा प्रत्याशी ऐसा कर सकते है। गुरुवार को नामांकन वापसी के दिन सपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसी के साथ अब साफ हो चुका है कि सपा प्रत्याशी एमएलसी चुनाव के मैदान में डटे रहेंगे। एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद तीन प्रत्याशी ही मैदान में हैं, लेकिन सीधी लड़ाई भाजपा-सपा के बीच सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें