फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरी की बाइक समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक समेत तीन ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि कमलापुर पुलिस ने हाईवे पर सुरैंचा मोड़ तिराहे से चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर पूछताछ की। बाइक सवार वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मयंक गुप्ता निवासी कमलापुर, हर्षित कश्यप निवासी मोहल्ला बजरंग फेस 2 इंदिरा नगर लखनऊ तथा शिवा कश्यप निवासी कमलापुर के रूप में हुई है। बरामद बाइक कमलापुर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें