ग्राम दक्षिण पुरवा बिलौली नानकारी निवासी राम नक्षत्र का परिवार मंगलवार की रात घर में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए। यहां पर चोरों ने घर में रखी 10 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान को बटोर लिया।
जिसके बाद माल समेत मौके से फरार हो गए। इसी रात चोरों ने गांव के राम बड़ई के घर सेंध लगा दी। परिवार घर के सामने सो रहा था। चोरों ने घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ दिए। यहां से 3 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि सामान समेटकर चोर मौके से भाग गए।
बुधवार की सुबह जब परिवारों की नींद खुली, तब उन्होंने घर का सामान गायब पाया। राम नक्षत्र ने बताया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं, जबकि राम बड़ई ने कहा कि उसके घर से चोर एक लाख रुपये कीमत का माल ले गए हैं।