फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएम आवास के लिए निकली ग्रामीणों की दंडवत यात्रा रोकी

Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री आवास जाने के  लिए दंडवत ग्रामीण। - संवाद 
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। चोरी के बाद बरामद करके मालखाने में रखी गईं राधाकृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियों को पुनः मंदिर में स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के लिए दंडवत यात्रा शुरू की। एसडीएम महोली को ज्ञापन देने के बाद यह यात्रा शुरू की गई। देर शाम नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर लखनऊ जाने से रोक लिया।
विज्ञापन

ऐलिया ब्लॉक के केशवपुर गांव स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर की अष्टधातु की मूर्तियों को कानूनी प्रक्रिया से मुक्त कराकर पुनः मंदिर में स्थापित कराने व मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रविवार को ग्राम केशवपुर से कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास लखनऊ तक दंडवत संकल्प यात्रा शुरू की। इसकी शुरूआत शिवाला मंदिर, ठाकुरद्वारा व गांव के अन्य मंदिरों, देवस्थानों में पूजा-अर्चना के साथ हुई। ग्रामीणों ने बताया कि केशवपुर निवासी गजराज कुंवर की पत्नी गुलाब सिंह द्वारा 1932 में ठाकुरद्वारा मंदिर की स्थापना कराई गई थी। 1991 में मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। पुलिस ने 1992 में मूर्तियों को बरामद करके मालखाने में जमा करा दिया था। करीब 34 वर्ष बाद भी मूर्तियां मालखाने में जमा हैं। इसके चलते मंदिर में विधिवत पूजन नहीं हो पा रहा है। बीते दिनों इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम महोली को ज्ञापन भी दिया था। इस संकल्प यात्रा में प्रेमपाल सिंह (पम्मू), सहयोगी दल में अजीत सिंह, अतुल सिंह, रिपुदमन सिंह, मानू सिंह, राजा ऋषभ देव सिंह, रितेश सिंह, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें