फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनादिकाल से जनमानस को प्रेरणा दे रहा रामलीला मंचन

Tue, 13 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा। क्षेत्र के ऐतिहासिक दशहरा मेला का उद्घाटन सोमवार को बनगढ़ महंत संतोषदास खाकी और प्रमुख समाजसेवी बबलू दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महंत संतोषदास खाकी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र, उनकी गाथाएं और उनकी लीलाओं का मंचन अनादिकाल से भारतीय जनमानस को प्रेरणा देता आ रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर मछरेहटा प्रधान मनोज रावत, गामाबाग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह, बड़ा हनुमान मंदिर के महंत प्रीतम दास, महंत रामसुमिरन दास, डाॅ. राजकुमार आदि मौजूद रहे। मेला कमेटी की ओर से संरक्षक बीरपाल सिंह, बनारसी लाल गुप्ता, अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ चहलू सिंह, अध्यक्ष अंकित सिंह ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें