फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने किया बेहाल

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिलाएं। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। ज्येष्ठ माह में उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। रविवार को सुबह से निकली कड़क धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। हाल यह था कि दोपहर में सड़कें एकदम सुनी दिखाई दी। हर समय चकाचौंध से जगमग रहने वाले चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। देर शाम जब धूप कम हुई तो बाजारों में रौनक दिखाई दी। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। रोजाना तापमान बढ़ता जा रहा है। रविवार दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। करीब नौ बजे के बाद धूप परेशान करने लगी। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी चढ़ता चला गया। दोपहर में धूप की तपिश अधिक होने से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही वह बाहर निकले। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया।
लालबाग चौराहा, चुंगी चौराहा, रोडवेज बस स्टॉप पर लोगों की आवाजाही बहुत ही कम दिखाई दी। आमतौर पर इन चौराहों पर हर समय आवागमन बना रहता है। ट्रैफिक कर्मी भी छांव में बैठकर ड्यूटी करते रहे। शाम करीब छह बजे जब धूप की तपिश कम हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। वह अपने घरों से बाहर निकले। बाजारों में लोगों की आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सोमवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें