फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने किया बेहाल

विज्ञापन
फोटो-46 सीतापुर में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिला। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे है। धूप अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। गुरुवार को दोपहर में इतनी कड़क धूप थी कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। लोग सड़कों पर टोपी व गमछा लगाए हुए नजर आए।
विज्ञापन

अप्रैल माह में मौसम गर्म होता जा रहा है। गुरुवार दिन की शुरुआत धूप से हुई। सुबह सात बजे धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप बढ़ती चली गई। करीब 10 बजे से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर 12 बजे तेज धूप हो गई थी। इससे सड़कों पर निकलने वाले लोग काफी परेशान दिखाई दिए।
यह लोग टोपी व गमछा से अपने को धूप से बचाने का प्रयास करते नजर आए। सड़क पर जहां पर भी छांव दिखाई दी, वहीं रुककर कुछ देर तक आराम किया। पानी व कोल्डड्रिंक पीकर अपने आप को राहत दिलाई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
दोपहर में सन्नाटा, शाम को बाजारों में रौनक
दोपहर में तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बचते रहे। जिन लोगों को खरीदारी करनी थी वे शाम को बाजार निकले। इससे शाम को बाजार में काफी भीड़ दिखाई रही। व्यापारियों ने बताया कि इस समय बिक्री केवल शाम को होती है। दोपहर में गांव के ही लोग आते है। जबकि शहर के लोग शाम के समय खरीदारी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें