फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले में मूंगफली उद्योग को संजीवनी की जरूरत

Mon, 27 Apr 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम साहब... जिले में मूंगफली उद्योग को संजीवनी की आवश्यकता है। यह बात सोमवार को आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से उद्योग बंधु की बैठक में कही। वह कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। संजय मिश्रा की मांग पर डीएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



संजय मिश्रा ने जिलाधिकारी को एक चार सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। इसमें मूंगफली उद्योग को पुनर्जीवित करने के साथ व्यापारी सुरक्षा फोरम को अधिक प्रभावशाली बनाने की मांग की। व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने और नवीन शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की।

उन्होंने बैंकों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं में जरूरतमंदों को ऋण देने में अनावश्यक जटिलताएं खत्म करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख सलाहकार आदर्श व्यापार मंडल नरेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता जैन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें