फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1503 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को 1503 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सात केंद्रों पर अफसरों ने भ्रमण करके वहां की सुविधाएं परखीं। इस दौरान कहीं पर कोई दिक्कत सामने नहीं आई। परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी तो बसों की किल्लत हो गई। इससे घर पहुंचने में परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए शहर में सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, जीडीसी, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी महाविद्यालय, आरएमपी इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज व उजागर लाल इंटर कॉलेज शामिल रहा। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर उनको कॉलेज के अंदर प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 2976 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2188 ने परीक्षा थी। दूसरी पाली में पंजीकृत के सापेक्ष 2261 ने परीक्षा दी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया तीनों दिन जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हो गई है। इस दौरान गड़बड़ी नजर नहीं आई।


सरल तो किसी को कठिन लगा प्रश्नपत्र
परीक्षार्थी संजय ने बताया कि सामान्य ज्ञान के अधिक प्रश्न आए थे। इससे हल करने में कोई खास दिक्कत नहीं आई। काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रमाकांत ने बताया कि कुछ सवाल बहुत उलझाऊ थे। इससे मेरिट अच्छी आने की उम्मीद कम है। इन प्रश्नों को हल करने में समय काफी अधिक लग गया। जगदीश ने बताया कि कम से कम ढाई घंटे का प्रश्नपत्र होना चाहिए था। इससे हल करने में जब समय मिलता तो मेरिट भी अच्छी रहती। संतोष ने बताया कि प्रश्नों का स्तर बहुत कठिन था। ऐसा लग रहा था कि एसआई का पेपर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें