महोली। महोली के नरनी गांव में लगाए गए पिंजरे की लोकेशन बदलने के बाद भी शनिवार को वन विभाग को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वन विभाग ने बाघ की संभावित लोकेशन से 300 मीटर दूर पिंजरा लगाया है। विभाग लगातार कॉम्बिंग कर रहा है।
डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बारिश व कीचड़ के कारण बाघ को पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया है। टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं। कई बार बाघ को घेरा गया लेकिन घनी झाड़ियों के कारण ट्रैंकुलाइज नहीं कर सके।
महोली के रघुनाथपुरवा व नरनी गांव में दो पिंजरे लगे हैं। नरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पिंजरा लगाया गया था। साथ ही इलाके में 15 ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग जलभराव कम होने व सूखे मैदान में बाघ को लाने की रणनीति बना रहा है। ताकि उसे आसानी से ट्रैंकुलाइज किया जा सके।