फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक साथ उठे दो दोस्तों का जनाजे, पास-पास किए गए सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 08 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। हरगांव में हुए सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले दो दोस्तों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ ही दोनों दोस्तों का जनाजा उठा। दोस्त होने के नाते पास-पास बनी क्रबों को दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

भूलनपुर निवासी शानू (21) मोहल्ला निवासी अपने दोस्त अनस (22) के साथ अपनी बहन गुड़िया की ससुराल लखीमपुर खीरी जिले के ओएल गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हरगांव में कोरैया ईंट-भट्ठे के पास एक कार व उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में शानू और अनस की मौत हो गई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव जब मोहल्ले में पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। दोनों के परिजन बेहोश हो जा रहे थे। दोनों जनाजों को गुरखेत बाजार के कब्रिस्तान लाया गया, जहां पर इमाम गुरखेत बाजार मस्जिद ने नमाजे जनाजा पढ़ाया। एक ही पास बनी दोनों दोस्तों की कब्र में उनको नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें