सीतापुर। महोली के गुलरहिया गांव में दबंगों ने रंजिश के चलते किसान को पीट दिया। बचाने आए किसान के पिता व ताऊ भी जख्मी हो गए। गांव निवासी अमरेंद्र कुमार पटेल के अनुसार बुधवार शाम वह अपने खेत से आ रहे थे।
अपने पुराने मकान के निकट पहुंचते ही रंजिश में गांव के ही रमेश, प्रशांत, सुधीर व पंकज वर्मा ने रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर पिता नेतराम व ताऊ रामविलास मौके पर आ गए। गुस्साए दबंगों ने फावड़ा, फरसा व लाठी-डंडाें से मारपीट शुरू कर दी।
ग्रामीणों के मौके पर एकत्रित होने पर आरोपी भाग गए। पिटाई में पीड़ित व उनके ताऊ रामविलास को अंदरूनी छोटे आईं। पिता नेतराम के सिर पर चोटें आई हैं। परिजनों की मदद से सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से नेतराम को जिला अस्पताल और फिर वहां से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर जेबी पांडे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।