महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेथरा माधव निवासी अमन (10) पुत्र आशाराम गुरुवार की रात अपने खेत पर गया था। जहां उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया।
आननफानन परिवारीजन द्वारा उसे सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)